सफल लोगो की 10 अच्छी आदते

Successful Student Habits In Hindi Motivational Speech For Students Person Success In Life In Hindi Here, You Can Read Latest Collection Short Motivational Speech In Hindi For Students Life Lessons Motivational Quotes Success Story And Tips

10 Successful Students Habits In Hindi - सफल लोगो की अच्छी आदते।

Successful Student Habits In Hindi – आदत ही इंसान को बनाती है और आदत ही इंसान को बर्बाद भी करती है एक सफल इंसान के अंदर भी बुरी आदतें होती है लेकिन वह सफल इंसान अपने बुरी आदतों को अच्छी आदतों से रिप्लेस कर देता है। आज मैं आपको बताने वाला हूं सफल इंसान की 10 ऐसी आदतों के बारे में जो आप भी अपने अंदर बहुत आसानी से डाल सकते हैं और आप भी सफल हो सकते हैं। यह बात जानना बहुत ही जरूरी है कि किसी भी आदत को खत्म नहीं किया जा सकता सिर्फ उस आदत को अच्छी आदत के साथ रिप्लेस किया जा सकता है।

1. किसी के कहने का इंतजार नहीं करते है।

सफल लोगों की पहली आदत होती है कि वो किसी के कहने का इंतजार नहीं करते कि कोई मुझे आकर कहेगा और तब मैं आगे बढूंगा। आप सभी लोगों ने बैलगाड़ी जरूर देखी होगी जिसमें एक चलाने वाला होता है जो बैल को बार-बार आर गड़ाता है और तभी बैलगाड़ी आगे बढ़ता है और जब आर गड़ना बंद कर देता है तब बैल धीरे धीरे चलता है या रुक जाता है।

बहुत सारे लोगों को ऐसी ही आदत होती है की जब तक कोई उन्हें पीछे से आर नहीं गड़ायेगा तब तक वो कोई काम नहीं करेंगे तब तक वो आगे नहीं बढ़ेंगे। आप भी बहुत बार ऐसा जरूर करते होंगे की किसी का Motivational Video आएगा उसे सुनूंगा फिर आगे बढूंगा। आपको इंतजार होता है की कोई व्यक्ति आकर आपको Motivate करेगा और उसी के बाद मैं आगे बढूंगा लेकिन ये बिलकुल ही गलत है।

असफल लोग बहार के Motivation के आने का इंतज़ार करते है लेकिन सफल लोग अपने अंदर ही Motivation Ki Aag लेकर चलते है। जब भी असफल वाले व्यक्ति को कही जाना होगा तो वो अपने मम्मी से कहेंगे अपने पापा से कहेंगे की मुझे सुबह जल्दी उठा देना मुझे कही जाना है। लेकिन सफल व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा वो खुद सुबह जल्दी उठ जायेगा और अपने मम्मी या पापा से कहेगा की आप आराम करना और मैं सुबह उठ कर चला जाऊंगा। तो पहली आदत साफ़ है की किसी के कहने या आर गड़ाने का इंतजार मत करो खुद से आगे बढ़ो।

2. अपनी इन्द्रियों पर पूरा कण्ट्रोल होता है।

दूसरी आदत होती है की उनकी अपनी इन्द्रियों पर पूरा का पूरा कण्ट्रोल होता है उन्हें पता होता है की उन्हें क्या देखना है, क्या सुन्ना है, क्या टेस्ट करना है, क्या चीज़ अपनी बॉडी में फील करनी है।

असफल वाले व्यक्ति जब भी किसी लड़की को देखते है तो कहते है वाह-वाह क्या लड़की है और दिन भर मोबाइल में स्क्रॉलिंग कर कर के उसी चककरो में पड़े रहते है लेकिन सफल Habits वाला व्यक्ति ऐसा बिलकुल नहीं सोचता है वह सोचता है की वाह क्या लड़की है इसमें कितने अच्छे गुण है इनसे मुझे कुछ जरूर सीखना चाहिए।

असफल Habit वाला व्यक्ति जब भी किसी चीज़ को देखेगा तो उसके मुँह में पानी आ जायेगा उसे रहा नहीं जायेगा वह कण्ट्रोल नहीं कर पायेगा। लेकिन सफल व्यक्ति को पता होता है उसकी आदत होती है की मुझे क्या चीज़ खानी है और क्या चीज़ नहीं खाना है उसे अपने आप पर कण्ट्रोल होता है की आप चाहते है की इंदिरियो को कैसे कण्ट्रोल करते है

3. कभी भी काम को टालते नहीं है।

तीसरी आदत होती है की वो किसी भी काम को टालने की प्रवर्ति नहीं रखते है। काल करे सो आज कर, आज करे सो अब पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब।। लेकिन मुर्ख इंसान कहता है प्रलय आ जायेगी तो काम ही क्यों करना है मुर्ख इंसान को यह समझना होगा की प्रलय का मतलब प्रलय नहीं है प्रलय का मतलब है समस्याएं, विपत्तिया कोई भी समस्या कोई भी विपत्ति कभी भी आ सकती है इसीलिए अपने काम को पहले की तैयार करके रखना चाहिए।

जैसे ही गर्मी काम मौसम आया एक चिड़िया में एक बन्दर को कहा की चलो रहने की व्यवस्था कर लेते है क्योकि थोड़ी दिन बाद ही पानी आने वाला है लेकिन बन्दर मस्ती करते रहा और कहा की अभी तो बहुत समय है तुम बनाओ घोसला मैं तो अभी मस्ती करूंगा। वो पूरा समय मस्ती करते रहा और देखते ही देखते बारिस का मौसम आ गया। चिड़िया अपने घोसले में आराम से रहने लगी लेकिन बन्दर को रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। आप में से भी कई लोग ऐसे होंगे जो काम को टाला करते है। असफल व्यक्ति बोलता है की आज करूंगा कल करूंगा लेकिन सफल व्यक्ति कहता है अभी करूंगा।

4. पैसो की बचत करते है।

चौथी सबसे इम्पोर्टेन्ट आदत होती है Save करना जितना भी पैसा वो लोग कमाते है उनमे से 20% सेव जरूर करते है और जो भी पैसे को सेव किया है उन पैसो को इन्वेस्ट करते है आगे के लिए। लेकिन असफल लोगो की आदत होती है की जैसे ही पैसे कमाते है वो खर्च करना सुरु कर देते है और जितना पैसा कमाया है उससे ज्यादा खर्च करते है।

आज कल आप सभी को तो पता है की Credit Card आ गए है उसकी वजह से आप 20 हजार रूपये कमा रहे है लेकिन Credit Cared की Limit 40 हजार, 50 हजार की है। आप जितना कमाते है उससे ज्यादा खर्च कर देते है और यही वो बुरी आदत है जिनके कारण कोई भी इंसान ज़िंदगी भर गरीब बना रह सकता है।

5. रोजाना किताबो को पढ़ता है।

सफल व्यक्ति हर रोज़ लगभग 50 पेज पढ़ता है सफल व्यक्ति को पता होता है की अभी मैं अज्ञानी हु मुझे बहुत सारे ज्ञान की जरुरत है, मुझे कुछ नहीं पता है और इसीलिए वो हर रोज़ हमेशा के लिए कुछ सीखता रहता है और कभी भी घमंडी नहीं होता है। लेकिन असफल व्यक्ति की आदत होती है की यदि वो थोड़ा सा भी Knowledge ले लेता है थोड़ा सा ज्ञान उसके अंदर आ जाता है तो उसे लगता है की मैं बहुत ज्यादा ज्ञानी हो चूका हूँ और बहुत ज्यादा घमंडी भी हो जाता है।

6. सफल इंसान उचित रूप से आराम करता है।

एक सफल इंसान हमेसा एक Proper Rest लेता है उसे पता होता है की मुझे 6 से 7 घंटे का रेस्ट लेना ही लेना है लेकिन असफल इंसान या तो बहुत ज्यादा 10 से 11 घंटा सोयगा या फिर बहुत ज्यादा Motivate होकर 3 से 4 घंटे ही सोयेगा जो की बहुत ही गलत बात है। सफल इंसान को पता होता है की दिन भर जितनी भी एनर्जी मुझे चाहिए वो कहा से आएगी उसे पता है की मुझे कब सोना है कब जागना है लेकिन असफल इंसान को कभी पता ही नहीं होता है की 10 बजे सोना है, 11 बजे सोना है, 12 बजे सोना है या 1 बजे सोना है वो अपना टाइम कभी भी Fix कर ही नहीं पाता है जिसकी वजह से अगला दिन उसका पूरी तरह से खराब चला जाता है।

7. सफल इंसान कभी भी आलस नहीं करते है।

सफल लोगो की सातवीं आदत होती है की वो कभी भी आलस नहीं करते है आप ने अपने अंदर ये बहुत बार देखा होगा की आप किसी भी काम में आलसी कर जाते है। आलस आता कहा से है ? बहुत सारे लोग आलस और टाल-मटोल की परवर्ती को एक ही मानते है लेकिन दोनों ही अलग होती है आलस आता है हमारे Physical Part से और टाल-मटोल की परवर्ती होती है हमारी Mental State से।

आलस आता क्यों है ये जानिए- आलस तब आएगा जब आप बहुत ज्यादा खा लेंगे आपका कोई Favorite चीज़ है और आपने बिना लिमिट के बहुत ज्यादा खा लिया है अभी आपके बॉडी को उसे पचाने के लिए रेस्ट चाहिए अब Same Time पे अगर आप कोई काम करेंगे तो नहीं कर पाएंगे क्योकि बॉडी कहेगी उस चीज़ को पचाने के लिए मुझे रेस्ट चाहिए और फिर आपको नींद आएगी, उबासी आएगी और जिसके कारण आप काम नहीं कर पाते है।

एक सफल इंसान को पता होता है की मुझे क्या खाना है, कब खाना है और कितना खाना है लेकिन एक असफल इंसान को ये कभी पाता नहीं चलता उसके सामने जितनी भी चीज़े आती है वो सोचता है की मैं सारी की सारी खा लू और बाद में इसी वजह से वो बहुत ज्यादा आलस करता है।

8. सफल इंसान कभी भी मल्टी टास्किंग नहीं करते है।

अगली आदत होती ही की सफल व्यक्ति कभी भी Multitasking नहीं करते है एक बार में एक काम अपने हाथ में लेते है उसे अच्छी तरह से फिनिश करते है और उसी के बाद अगला काम अपने हाथो में लेते है। लेकिन जो व्यक्ति असफल Habit रखते है वो बहुत सारे काम एक बार में अपने हाथो में ले लेते है और उनसे ना ये काम होता है और ना ही वो काम होता है और पूरा समय परेशान होता रहता है और अपना पूरा समय खराब कर लेता है। Multi Tasking एक मिथ है आपका Brain Multitasking ले लिए नहीं बना है वो सिर्फ एक बार में एक ही चीज़ कर सकता है तो आप मल्टी टास्किंग करने से बचना चाहिए।

9. सफल व्यक्ति सोच समझ कर काम करता है।

हर सफल व्यक्ति किसी भी काम को करने से पहले सोचता है और उसके बाद काम करता है और असफल व्यक्ति या जिसकी आदत सही नहीं होती है वो व्यक्ति पहले काम को कर लेगा उसके बाद परेशान होगा की ये काम मैंने क्यों कर लिए। इसका साफ़ साफ़ मतलब है की जितने भी सफल लोग होते है वो भविष्य को देख कर काम करते है की ये चीज़ आज मैं कर रहा हूँ इसका भविष्य में क्या रिजल्ट होगा क्या इसका सही रिजल्ट मिलेगा या इसका रिजल्ट बहुत ही गलत मिलेगा।

आज कल के बहुत सारे युवा थोड़े समय के Entertainment के लिए बहुत सारे प्रेम प्रसंगो में पड़ जाते है जो बाद में उन्हें बहुत सारे दिक्कत दे देते है वो Emotionally बहुत ज्यादा टूट जाते है। यदि उन्होंने थोड़ा सा भी Future देख कर किया होता तो इस प्रकार का मेन्टल ब्रेक डाउन उन्हें कभी नहीं सहना पड़ता।

10. सही समय का इंजतार नहीं करते है।

दसवीं आदत है की सफल व्यक्ति कभी भी सही समय का इंतजार नहीं करता है उसको पता होता है की कोई भी काम करने के लिए कोई भी समय बुरा नहीं है। सोमवार, 1 तारीख, January, नया साल उसकी डिक्सनरी में नहीं होता है वो जहा से कोई Decision ले लेता है उसी दिन को अच्छा मानता है और वही से काम करना सुरु कर देता है।

तो ये है सफल लोगो की 10 आदते जो आपको अपने अंदर जरूर डाल लेना चाहिए।

1. किसी के कहने का इंतजार नहीं करते है।
2. अपनी इन्द्रियों पर पूरा कण्ट्रोल होता है।
3. कभी भी काम को टालते नहीं है।
4. पैसो की बचत करते है।
5. रोजाना किताबो को पढ़ता है।
6. सफल इंसान उचित रूप से आराम करता है।
7. सफल इंसान कभी भी आलस नहीं करते है।
8. सफल इंसान कभी भी मल्टी टास्किंग नहीं करते है।
9. सफल व्यक्ति सोच समझ कर काम करता है।
10. सही समय का इंजतार नहीं करते है।


Read Also :-

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.