ये तीन गलतियां कभी न करे
Ye Galti Kabhi Na Kare Never Do These 3 Mistakes Speech In Hindi Inspirational Motivational Speech In Hindi For Students Success In Life In Hindi Here, You Can Read Latest Collection Short Motivational Speech In Hindi For Students Life Lessons Motivational Quotes Success Story And Tips
जब भी कोई इंसान अपनी तीस साल की उम्र तक जाता है तो वो ऐसी बहुत सारी गलतियां है जो उसे नहीं करनी चाहिए और उसकी जब वो उम्र निकल जाती है तब वो सोचने बैठता है की काश मैंने वो गलतिया नहीं की होती तो आज मेरा जीवन कही और होता तो आज हम जानने वाले है तीस साल तक तीन ऐसी गलतियां जो आपको जीवन में कभी नहीं करना है।
1. वर्तमान का लाभ देखना।
पहली गलती जो युवा करते है वो वर्तमान के प्रॉफिट देखने के चक्कर में भविष्य का नुकशान भूल जाते है जब भी हम युवा होते है तो सोचते है की जल्दी से जल्दी किसी चीज़ में प्रॉफिट कैसे मिल जाये क्योंकि उन्हें लगता है की भविष्य किसने देखा है और इसी चक्कर में वो जल्दीबाज़ी करते है और कुछ ऐसे Decisions ले लेते है जो वर्तमान में तो नहीं प्रॉफिट देते है लेकिन भविष्य में नुक्सान दायिक साबित होते है।
चलिए इस बात को एक रियल लाइफ के Example से समझते है Apple कम्पनी के मालिक Steve Jobs थे उनको तो आप सभी जानते है लेकिन आप मे से कितने लोग Ronald Wayne को जानते है ? जब एप्पल कम्पनी की शुरुआत हुयी थी तो Ronald Wayne वो व्यक्ति थे जो कम्पनी के तीन Co-founder मे से एक थे।
उस समय उनके पास कम्पनी के दस प्रतिशत शेयर थे लेकिन उनको लगा ये कम्पनी ज्यादा आगे तक नहीं जा पायेगी और इसलिए मात्र 800 डॉलर में उन्होंने उस 10% शेयर को बेच दिया लेकिन आज अगर उनके पास वो 10 प्रतिशत शेयर होते तो वो दुनिया के सबसे अमिर व्यक्तिओ में से एक होते। इसलिए कहते है की किसी भी चीज़ को भविष्य देख कर आपको करना चाहिए।
चलिए इसी बात को एक और Example से समझते है आचार्य चाणक्य चंद्र गुप्त के खाने में रोज़ थोड़ा-थोड़ा ज़हर मिला दिया करते थे चंद्र गुप्त मौर्य को ये बात पता नहीं थी आचार्य चाणक्य ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि चंद्र गुप्त मौर्य को ज़हर की आदत हो जाये और और उनपर ज़हर का असर ना हो ताकि भविष्य में चंद्र गुप्त को ज़हर देकर मरने की कोशिश करे तो वो असफल हो जाये।
इसलिए आप हमेशा याद रखिये की जब भी नया काम सुरु करे कोई नया रिश्ते बनाये, अपने कर्रिएर के बारे में कोई फैसला ले या फिर अपने फॅमिली के बारे में कोई भी फैसला ले उससे पहले उस चीज़ के भविष्य के बारे में जरूर सोच ले। पहले सोचे उसका भविष्य क्या होगा उसके बाद आप फैसला ले।।
2. भविष्य की सोच रखके कर्म न करना।
दूसरी गलती जो युवा करता है वो कर्म करने से पहले भूल जाता है की वो कर्म आज कर रहा है और उसका फल उसको भविष्य में मिलेगा। आज-कल वो जब भी कोई कर्म करता है तो उसे लगता है की अच्छे कर्म का फल तो उसे आज ही मिल जायेगा लेकिन जो भी वो बुरे कर्म करता है उसका फल उसे नहीं मिलेगा। लेकिन आप याद रखिएगा आप आज जो भी काम कर रहे हो उसका फल आपको भविष्य में मिलेगा। इस बात को मैं आपको महाभारत के एक घटना से समझता हु।
अम्बा,अम्बिका और अम्बालिका काशी राज की तीन पुत्रिया थी उन तीनो का सोयंबर चल रहा था लेकिन उस सोयंबर के बिच में ही भीष्म पितामा आ गये और उन्होंने उस सोयंबर को रुकवा दिया और तीनो को हस्तिनापुर ले गए ताकि उन तीनो का विवाह विचित्र वीर के साथ करवा सके।
अम्बिका और अम्बालिका तो शादी करने के लिए राज़ी हो गयी लेकिन अम्बा साल्व राज से प्रेम करती थी उन्होंने विचित्र वीर से शादी करने के लिए मना कर दिया लेकिन जब वो साल्व राज के पास पहुंची तो साल्व राज ने अम्बा से ही शादी करने के लिए मना कर दिया इस बात पर अम्बा बहुत ही क्रोधित हुयी और वो कशम खायी की भीष्मपितामा की मृत्यु का कारण बनेगी और बाद में अम्बा ने ही शिखंडी के रूप में जन्म लिया और भीष्म पितामा के मृत्यु का कारण बनी। इसलिए यदि आप आज अच्छे कर्म करोगे तो भविष्य में आपको उसके अच्छे ही फल मिलेंगे।
3. आज का काम कल पर टालना।
तीसरी गलती जो आप तीस साल की उम्र से पहले बहुत करते है आप आज के काम को भी कल पर टालते है। एक युवा की ये बहुत ही बुरी आदत होती है की वो आज के काम को भी कल पर टालता है क्योंकि उसे दोस्तों के साथ घूमने जाना है, उसे मूवीज देखना है, उसे गेम्स खेलना है और उसे अपने रिलेशनशिप को टाइम देना है और इसी वजह से वो आज के काम को भी कल पर टालता है लेकिन एक सफल व्यक्ति ऐसा कभी नहीं करता है वो कल के काम को भी आज ही ख़त्म कर लेता है।
कहते है की अभिमन्यू जब अपने माता के गर्भ में थे तभी उन्होंने चक्रवियु वेदन का ज्ञान प्राप्त कर लिया था उन्होंने ये नहीं सोचा था की ये ज्ञान कब काम में आएगा लेकिन जो चीज़ उन्हें कल सीखनी थी उन्होंने उसे आज ही सिख लिया था।
इसलिए आप हमेशा याद रखना जीवन में इन तीन गलतियों को कभी मत करना।
1. वर्तमान का लाभ देखना।
2. भविष्य की सोच रखके कर्म न करना।
3. आज का काम कल पर टालना।
Read Also :-