समझदार लोगो की 5 पहचान
Samajhdar Logo Ki Pehchan Habits Of Successful Person In Hindi Nishaniyan Kaise Hote Hai Here, You Can Read Latest Collection Short Motivational Speech In Hindi For Students Life Lessons Motivational Quotes Success Story And Tips
Habits Of Successful Person In Hindi – आज हम जानने वाले हैं की समझदार लोगो के अंदर ऐसे कौन से गुण होते है जिसके कारण वो सफल होते है तो आज हम जानने वाले है उनके ऐसे 5 गुण जो एक समझदार व्यक्ति और एक सफल व्यक्ति के अंदर जरूर होंगे तो आज आप देखिये की ये गुण क्या आपके अंदर है या नहीं।
1- कम बोलते और ज्यादा सुनते हैं।
समझदार लोगो का पहला गुण होता हैं की वो बहुत कम बोलते हैं और बहुत ज्यादा सुनते हैं और जितना सुनते हैं उससे कई गुना ज्यादा कर के दिखाते है कई लोगो को आपने सिर्फ बकवाश करते हुए देखा होगा वो सिर्फ बोलते रहते हैं लेकिन अपने जीवन में कभी कुछ कर के नहीं दिखाते जबकि जो लोग कम बोलते हैं और समझदार होते हैं वो बहुत ही कम बोलते हैं लेकिन कई गुना ज्यादा कर के दिखाते हैं। कई लोग तो आपने ऐसे भी देखे होंगे जो किसी की बात सुनना ही नहीं चाहते हैं सिर्फ अपनी ही अपनी बात लोगो के सामने रखना चाहते हैं और उसी के वजह से वो मूर्खता के पात्र बन जाते है।
जब व्यक्ति कम बोलता हैं ज्यादा सुनता हैं तो वह कभी भी लड़ाई-झगड़े के चक्कर में पड़ता ही नहीं हैं और उसकी खुद की भी किसी व्यक्ति से लड़ाई-झगड़ा भी नहीं होता हैं क्योंकि वो सिर्फ अपने काम और सिर्फ अपने बातो से मतलब रखता है।
इसीलिए आप अपने अंदर देखिये की आप कम बोलने वाले शांत व्यक्ति हैं या फिर ज्यादा बोलने वाले और एक उपवद्रिय व्यक्ति है।
2- ज्यादा से ज्यादा पड़ते हैं।
समझदार लोगो की दूसरी निशानी होती हैं की वो बहुत ज्यादा पड़ते हैं वो गहन अध्यन करते हैं किसी भी चीज़ के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं और उसका डिटेल में पता लगाते हैं। जबकि कम समझदार लोगो के कहानी होती हैं
(अधजल गगरी छलकत जाये)
उनके पास थोड़ा सा ज्ञान होता हैं लेकिन वो उसे बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं और अपने आप को बहुत ज्यादा समझदार मानते हैं जबकि समझदार व्यक्ति जितना ज्यादा पड़ता हैं उसे ऐसा लगता हैं की अभी मैं बहुत ही कम सीखा हूँ।
हर समझदार व्यक्ति का एक नियम होता हैं की वह दिन का इतना घंटा तो अपने नए ज्ञान को बढ़ाने के लिए या किताबे पड़ने की लिए जरूर देगा। जैसे आप बिलगेट्स या Warren Buffett के बारे में भी जरूर सुना होगा की वह एक सप्ताह में एक किताब को खत्म जरूर करते हैं।
3- खुली आँखों से सपने देखते हैं।
समझदार व्यक्ति की अगली निसानी होती हैं की हमेशा ही खुली आँखों से सपना देखता हैं वो ढींगे नहीं हांकता वो चीज़ो को और बातो को बड़ा-चढ़ा कर नहीं बताता जितना उसके पास हैं सिर्फ वहीं ज्ञान और वहीं चीज़ वो लोगो के साथ साँझा करता हैं जबकि एक मुर्ख व्यक्ति टोटल इसके उल्टा होता हैं उसके पास जितना नहीं होता हैं वो उन चीज़ो को भी बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर बताता हैं और अपनी ढींगे ही हांकता रहता हैं।
समझदार व्यक्ति के पास एक प्लानिंग होती हैं उसके पास अपनी सफलता का एक नक्शा होता हैं उसे पता होता हैं की अभी मैं कहाँ हूँ, मुझे जाना कहाँ हैं और बिच में किन-किन स्टेप्स को मुझ फॉलो करना है जबकि एक असफल और एक मुर्ख इंसान में यही गलती होती हैं की उसे अपने जीवन के बारे में अपने लक्ष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है।
4- असफलता से नहीं डरते।
समझदार व्यक्ति कभी भी अपनी असफलताओ से डरता नहीं हैं उसे हमेशा पता होता हैं की किस असफलता से उसे क्या सिख लेनी हैं और उसे कैसे उसे सफलता के प्लान में अप्लाई करना हैं। जब की कम समझदार व्यक्ति हमेशा ही छोटे-छोटे असफलताओ से ही डर जाता हैं, बिलबिला उड़ता हैं, परेशान हो जाता हैं और उस काम को छोड़ देता हैं जिसे वो वाकई में करना चाहता था।
5- भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं।
समझदार लोगो की अगली निसानी होती हैं की उन्हें अकेला रहना बहुत अच्छा लगता हैं उन्हें बहुत लोगो के साथ रहना या बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके पसंद नहीं आते अब कई बार इसे लोग निगेटिव ले लेते हैं और समझदार लोगो को समझाने की कोशिश करते हैं की तुम्हें अकेले नहीं रहना चाहिए नहीं तो तुम अकेले पड़ जाओगे, तुम्हारा कोई साथ नहीं देगा जबकि ऐसा बिलकुल भी सही नहीं है।
अब ऐसा नहीं ही की किसी भी व्यक्ति को सिर्फ अकेला ही रहना चाहिए, उसे लोगो के साथ नहीं रहना चाहिए, उनकी मदद नहीं करना चाहिए बिलकुल करना चाहिए लेकिन उससे पहले उस इंसान को अपनी खुद की मदद भी करना होगा उसे खुद भी सफल होना होगा, समझदार होना होगा ताकि वो समाज का भला कर सके।
तो ये थी Habits Of Successful Person In Hindi ऐसे पांच निशानिया जो एक समझदार व्यक्ति और एक सफल व्यक्ति के अंदर जरूर होती है और हां अपने दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूलियेगा ताकि ये पांच निशानिया वो भी सिख सके।।
Read Also :-