Secret Of Successful Person In Hindi – सफल लोगो का राज़

Secret Of Successful Person In Hindi Safal Logo Ka Raaz Motivational Speech How To Become Successful In Life Secret Of Success In Hindi Here you can read latest collections of Short Motivational Speech in Hindi, Inspirational Speech in hindi for Students Success in life, Long & Short Motivational Story in hindi, Success Story in hindi, Life Lesions and many more.

Secret Of Successful Person In Hindi - सफल लोगो का राज़

Secret Of Successful Person in Hindi – ना तो वो किसी दूसरी दुनिया से आते है और ना तो उनके शरीर में 300 हड्डी होती है ना तो उनके लिए दिन में 25 घंटे होते है और ना ही उनकी लाइफ समस्याओ से फ्री होती है तो फिर ऐसा क्या है जो सफल लोग हमेशा करते है, ऐसा क्या होता है उनकी आदतों में, विचारो में जो उन्हें दुनिया के अरबो लोगो से अलग बनाता है। सफल लोग को सुबह से ही जितने का चस्का लगा होता है और उनकी पहली दुश्मन होती है उनकी नींद।

सफल लोग देर सुबह तक नहीं सोते, क्योकि वो रात देर तक मोबाइल पर Time Pass नहीं करते और वो मोबाइल पर इसलिए Time Pass नहीं करते क्योकि वो किसी भी बुरी आदत के गुलाम नहीं है वो कभी भी हारते नहीं है। उनको हारने में तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मेहनत करना छोड़ देने में बहुत दिक्कत है। उनकी संगत हमेशा अच्छी होती है।

किसी महान इंसान ने कहाँ है की मुझे किसी व्यक्ति के चार दोस्तों से मिलाओ मैं उस व्यक्ति से बिना मिले उसके बारे में बता दूंगा। यानि की सफल लोगो को Positive Energy में रहना अच्छा लगता है। सफल लोग सिखने के कोई मौका नहीं छोड़ते। अब सिखाने वाला चाहे कोई गरीब हो या कोई छोटा बच्चा ही क्यों ना हो वो पूरी उम्र सीखते रहते है, पढ़ते रहते है क्योकि उनको पता होता है की हर बुरी चीज़ का अनुभव खुद पर लेने से अच्छा है की दुसरो के दिए गए सिख को काम में लो क्योकि इंसानियत के नियम सबके लिए एक होते है।

दर्द का मतलब दर्द होता है और हार का मतलब हार होता है इसीलिए सफल लोग जितने वालो के साथ-साथ हारने वालो के Region जानने में भी उतना ही Interest लेते है। सफल लोग उन कामो को अपनी लिस्ट में सबसे लास्ट में रखते है जिससे उनको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कोई फायदा नहीं होने वाला और इसी वजह से उनको जरुरी चीज़ो के लिए Time मिल जाता है।

आपको क्या लगता है की किसी सफल और अमीर आदमी के लिए पैसे ज्यादा कीमती है ? उनके लिए समय पैसे से भी ज्यादा माईने रखता है वो पैसे का Loss सहन कर सकते है लेकिन समय का बिलकुल नहीं। लेकिन एक और चीज़ है जिनको वो समय और पैसो से भी ऊपर रखते है और वो है उनकी Health अगर वो स्वस्थ ही नहीं होंगे तो कैसे इस दुनिया के सुपर Competition वाले Environment में किसी को पीछे छोड़ पाएंगे।

सफल लोग बिना सोच समझकर और बिना प्लान किये बैल की तरह पसीना नहीं बहाते है। जब दुनिया को लगता है की वो शांत है या आराम कर रहे है तो उनका समय यही सोचने में निकल रहा होता है की कैसे मैं अपने मंज़िल को प्राप्त करू। जो प्रॉब्लम आ रही है उसको मैं अपने रणनीति से कैसे पीछे छोड़ू।

सफल लोग हमेशा अपने आप को खुद की मंज़िल की तरफ बढ़ाते रहते है दुनिया तो तब जानती है जब वह किसी स्टार का या किसी उद्योग पति का या किसी सफल इंसान का नाम सुनती है लेकिन उस नाम के पीछे उस बन्दे की कितनी मेहनत होती है। कितनी निदो की, दोस्तों की, पार्टीस की क़ुरबानी होती है ये या तो सिर्फ वो बंदा जनता है या ऊपर वाला जनता है।

हमारे लिए वो सिर्फ एक सफल इंसान का नाम होता है जब की उस इंसान के लिए जो सफल हुआ है उसका करो या मरो वाला Scene होता है और वो मरने से पहले करना पसंद करता है। और आखिर में एक ऐसा काम एक ऐसी जिम्मेदारी जो अगर कोई भी अपने दिल में पाल ले तो उसको खुद को खुद पता नहीं की कहाँ से ताक़त मिल जाती है और खुद को खुद अपना नाम कमा लेता है और महान बन जाता है।

देश भक्ति का जज्बा, देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी दुनिया में देश का नाम रोशन करने का सपना जो किसी भी देश के नागरिक को अपने खून में प्लाज्मा और ब्लड सेल से ज्यादा रखना चाहिए।

।। जय हिन्द बन्दे मातरम।।


Read Also :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top